केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने सहयोगियों के साथ हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुँँचे। देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान का मंगल तिलक कर स्वागत किया।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं प्रतिकुलपति ने वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं को नैतिक शिक्षा देने सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान प्रतिकुलपति ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान को विवि के विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों सहित युवाओं के विकास के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। श्री प्रधान ने विवि के कार्यों की सराहना की। प्रतिकुलपति ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य रचित वांगमय आदि भेंटकर सम्मानित किया।

More Stories
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई
हरिद्वार में कावड़ यात्रा समाप्त लेकिन कचरे और गंदगी से बुरा हाल
कावड़ मेला संपन्न होते ही प्रशासन कुंभ की तैयारियो में जुटा