श्रावण मास के कांवड़ मेले में सेना भी अपना योगदान कर रही है। इंडियन रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में बीईजी (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) आर्मी के तैराक दल मोटर बोटों के साथ गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर कांवड़ियों को डूबने से बचाने के कार्य में लगे हुए है।बीईजी आर्मी तैराक दलों ने अब तक 22 शिवभक्त्त कांवड़ियों की जान बचाई है। रेडक्रास स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरान्त इन कांवड़ियों ने सुरक्षित गंतव्य स्थानों को प्रस्थान किया गया है।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए