हरिद्वार से कांवड़ लेकर मंजिल की ओर बढ़ने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए पुलिस ने हरिद्वार-बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।इंदिरा चौक से वाहन डायवर्ट करने की वजह से चौतरफा जाम के हालात भी बन गए हैं।
दरअसल, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। उसके लिए फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा चल रही है। कल तक कांवड़ियों की भीड़ कम थी लेकिन, रविवार को संख्या बढ़ी है। जनपद अलीगढ़, बदायूं व बुलंदशहर के शिवभक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

More Stories
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया