दीपावली पर्व पर रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ कर्ज के भारी बोझ से परेशान बीएचईएल के एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।यह घटना सिडकुल से सटे रावली महदूद क्षेत्र की है, जहाँ पूरे परिवार में दिवाली की पूजा की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब खुशियों की जगह मातम छा गया है।मृतक की पहचान शिवेश जैन के रूप में हुई है, जो बीएचईएल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, शिवेश जैन लम्बे समय से आर्थिक तंगी और भारी कर्ज़ से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

More Stories
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची