गन्ना कमिश्नर के निर्देश व सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति की तहरीर पर पुलिस ने इकबालपुर चीनी मिल की प्रबंध समिति के निदेशक समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उत्तराखंड किसान मोर्चा की तरफ से इकबालपुर चीनी मिल पर करोड़ों रुपए के बकाया भुगतान को लेकर रुड़की तहसील में 52 दिन से चल रहे धरने पर गुरुवार को गन्ना कमिश्नर तिलोक सिंह मर्तोलिया पहुंचे थे और मिल प्रबंधन पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था। इस मामले में शीशपाल सिंह सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति इकबालपुर रुड़की ने झबरेड़ा थाना पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि इकबालपुर चीनी मिल की तरफ से समिति को 27 सितंबर को बकाया भुगतान का चार करोड़ 54 लाख 34 हजार 703 रुपए का चेक दिया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को पांच करोड़ का चेक दिया गया। मगर चेक बाउंस होने के कारण किसानों का भुगतान नही हों पाया। यह धोखाधड़ी का मामला है।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 55 शिकायतें दर्ज हुई
नगर निगम ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक संदेश के खिलाफ तहरीर दी
उत्तराखंड में आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण में इंडियन रेडक्रास स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता का निर्वहन करेगी