ज्वालापुर के कटहरा बाजार क्षेत्र में बुधवार को ऊर्जा निगम की निर्धारित बिजली कटौती से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। दोपहर में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों के दैनिक और जरूरी कार्य बाधित हो गए।महिलाओं के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, वहीं पानी की कमी के चलते लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। ऊर्जा निगम की टीम ने उपकेंद्र ज्वालापुर की द्वितीय सब-डिविजन के अंतर्गत आने वाले कड़च्छ उपसंस्थान क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया। इस दौरान कटहरा बाजार की गुरुद्वारा रोड पर क्षतिग्रस्त कई विद्युत पोलों को बदला गया। मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जबकि कार्य पूरा होने पर शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

More Stories
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई
हरिद्वार में कावड़ यात्रा समाप्त लेकिन कचरे और गंदगी से बुरा हाल
कावड़ मेला संपन्न होते ही प्रशासन कुंभ की तैयारियो में जुटा