उत्तराखंड में हो रही लगातार तेज बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर खतरे की घंटी बजा रहा है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर सुबह 9 बजे चेतावनी सीमा पर कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा था।काफी देर तक चेतावनी स्तर पर रहने के बाद दोपहर बाद खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हरिद्वार में गंगा के उफान पर आने से प्रशासन सतर्क है। गंगा किनारे रह रहे लोगों को तत्काल वहां से हटने की चेतावनी दी गई है।
जिला प्रशासन की ओर से दी गई सूचना के अनुसार हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर सुबह 09 बजे गंगा का जलस्तर 293.45 मीटर था। हरिद्वार में गंगा में चेतावनी का स्तर 293 मीटर तथा खतरे का स्तर 294 मीटर पर है। सुबह 09 बजे गंगा चेतावनी स्तर को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही थी। काफी देर तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद दोपहर के बाद इसमें कमी आई और यह है घटकर 292.45 मीटर पर आ गया।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए