आगामी शरदीय कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, हरिद्वार के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे, पुलों एवं घाटों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 85 चालान कर 21,250 रुपये का शुल्क वसूला। साथ ही नो पार्किंग में खड़े 15 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई