हड़ताल से जिले का तहसील कार्य प्रभावित

जनपद की चार तहसीलों के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो नौ सूत्रीय मांग को लेकर राजस्व परिषद् हड़ताल पर हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के चलते हरिद्वार जनपद की हरिद्वार, रुड़की, भगवानपुर और लक्सर तहसील में रजिस्टर कानूनगो से जुड़े एक भी कार्य नहीं हो पाए।जिसके चलते तहसीलों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हरिद्वार तहसील से रजिस्टार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश शर्मा, विजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार रुड़की तहसील से मधुकर जैन, मनोज पांडे, सतीश कुमार, राजेश भगवानपुर तहसील से रमेश प्रसाद और लक्सर तहसील से आलोक खरे, ललित मोहन सभी 10 रजिस्ट्रार कानूनगो देहरादून में चल रही हड़ताल में शामिल हैं। रजिस्टर कानूनगो संघ बीते 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष अमरीश शर्मा ने बताया कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सभी चारों तहसीलों में रजिस्ट्रार कानूनगो अपने कार्यालय पर ताला लगा कर देहरादून में चल रही हड़ताल में शामिल हैं। जब तक संघ की सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। हड़ताल जारी रहेगी।

About Author