साल का अंतिम चंद्रग्रहण जाने समय व सावधानी

8 नवंबर को साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि कर्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के लिए सूतक काल का समय सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट रहेगा। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था।

ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही मना है। चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा नहीं की जाती है। वहीं मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। जबकि ग्रहण के बीच सोना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी घर से बाहर नहीं निकलती हैं। ग्रहण के दौरान जाग कर अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा, जो कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कईं के लिए बुरा असर डालेगा।

यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण और पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा। यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा और सूतक काल भी मान्य होगा। भारत में दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देखा जा सकता है।

About Author