आज श्रावण मास के आखिरी सोमवार को लगातार हो रही वर्षा के बावजूद तीर्थनगरी के सभी सिद्ध पौराणिक शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव जी की ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर ,नील पर्वत स्थित नीलेश्वर महादेव व गौरी शंकर महादेव मंदिर, बिल्व पर्वत स्थित बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी प्रसिद्ध शिवालयों में भोर सवेरे से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया था।आज सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 बजे से ही सभी शिवालयों में श्रद्धालु शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।रिमझिम वर्षा में भीगते शिव भक्त का जय घोष करते हुए अपनी बारी की धैर्य से प्रतीक्षा कर रहे थे।

More Stories
पुलिस लाइन रोशनाबाद में विश्वकर्मा पूजा विधि विधान से की गई
भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
देवी देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने वालों के खिलाफ अखाड़ा परिषद का सख्त रुख