शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह-सुबह विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु हर की पैड़ी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही स्नान और तर्पण करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और पितरों के नाम से दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

More Stories
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में धर्म नगरी के विभिन्न गुरुद्वारों की ओर से प्रभात फेरिया निकाली गई
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 8 जोन और 30 सेक्टरो में विभाजित किया
श्री निरंजनी अखाड़े में भगवान कार्तिकेय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया