हरिद्वार। आज शनिवार को देशभर में मौनी अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल का यह दूसरा महत्वपूर्ण स्नान पर्व है। इसी क्रम में तड़के से ही हरिद्वार सहित उत्तराखंड के अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान का दौर जारी रहा। हरिद्वार में हरकी पैड़ी ब्रह्मा कुंड, मालवीय घाट, नाई सोता, कुशावर्त घाट समेत आसपास के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते दिखे। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी