गंगा सप्तमी पर शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही मां गंगा से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।तीर्थ पुरोहितों ने भी परिवार संग मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। माना जाता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया