बैसाखी स्नान पर्व पर सुबह से ही अपर रोड बाजार में पैदल जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना भी की। कई श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के दर्शन भी किए।कोरोना संक्रमण के चलते 2020 में बैसाखी पर्व का स्नान प्रशासन ने रद्द कर दिया था। वहीं 2021 में कुंभ के दौरान बैशाखी पर शाही स्नान होने के चलते हरकी पैड़ी पर आम श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक थी। लेकिन इस बार बैसाखी स्नान पर पाबंदी खत्म होने का सीधा असर देखने को मिला। शुक्रवार को स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे।
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि 2 साल की करोना पाबंदी के बाद पाबंदी हटने पर श्रद्धालु काफी संख्या में हरिद्वार हर की पौड़ी पर स्नान व पूजा पाठ के लिए पहुंच रहे हैं

More Stories
माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमडा आस्था का जन सैलाब
माया देवी मंदिर में 25 दिसंबर को होने वाले जागरण से पूर्व देवी की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई
हरिद्वार में विश्व सनातन महापीठ का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ