हरिद्वार । श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से परशुराम घाट पर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को संतों-महंतों और सामाजिक संगठनों ने गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य सनातन धर्म व संस्कृति के युगपुरुष थे। देश दुनिया में सनातन धर्म व संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। सभी को उनके दिखाए मार्ग व उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नामकरण ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के नाम पर रखा जाए। श्रद्धांजलि देने वालों में महाराज कमलेशानंद, स्वामी परमानंद, अशोक शर्मा, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, पंडित सतीश शर्मा, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, रोहित शर्मा, रविकांत शर्मा, बाली शर्मा, मिनी गिरी, कुलदीप आदि शामिल रहे।

More Stories
पुलिस लाइन रोशनाबाद में विश्वकर्मा पूजा विधि विधान से की गई
भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
देवी देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने वालों के खिलाफ अखाड़ा परिषद का सख्त रुख