हर की पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। पवित्र गंगा तट पर आयोजित इस सात दिवसीय कथा में गौणेश्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का अमृतपान कराया जा रहा है।कथा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंचे और पूरा गंगा घाट भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वषिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार तथा कथा यजमान अग्रवाल परिवार के सदस्यों द्वारा व्यास गद्दी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कथा व्यास पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि “मासों में पुरुषोत्तम मास, ग्रंथों में श्रीमद्भागवत और सभाओं में श्री गंगा सभा का संगम निश्चित रूप से राष्ट्र और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और कथा श्रवण ही मनुष्य को दुखों और संकटों से मुक्ति दिलाने का सबसे सरल माध्यम है।कथा के दौरान पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने श्रद्धालुओं से मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था की जीवनधारा हैं। गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है।

More Stories
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बुद्ध पूर्णिमा पर हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी