धार्मिक नगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचने लगे। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हालात ऐसे रहे कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची।हर ओर “हर-हर गंगे” और “गंगा मैया की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के 10 प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। इनमें 4 शारीरिक, 3 मानसिक और 3 वाणी से जुड़े दोष शामिल बताए गए हैं। इसी आस्था के चलते देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।हर ओर “हर-हर गंगे” और “गंगा मैया की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के 10 प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। इनमें 4 शारीरिक, 3 मानसिक और 3 वाणी से जुड़े दोष शामिल बताए गए हैं। इसी आस्था के चलते देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

More Stories
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया
हरिद्वार में विश्व के सबसे बड़े पारदेश्वर शिवलिंग की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई