हरिद्वार आए बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। अनुवभव सिन्हा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।अनुभव सिन्हा ने हर की पैड़ी और आसपास के बाजारों का भ्रमण भी किया और मथुरा वाले के व्यंजनों का स्वाद लिया। तुम बिन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अनुभव सिन्हा ने दस, रावण, मुल्क, आर्टिकल-15 और थप्पड़ जैसी कई प्रमुख फिल्मों का निर्माण किया है।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया