मौनी अमावस्या पर हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाटों पर आने लगे थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का यह सिलसिला जारी रहा।गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने घर परिवार और देश में खुशहाली की कामना की। बुधवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तांबे के लौटे में सिक्के और गंगा जल भर कर दान किया। तिल के लड्डू में सिक्के रखकर दान करने का महत्व है। मौनी अमावस्या पर पितृ दोष को समाप्त करने के लिए पितरों के निमित दान किया जाता है।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी