भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को आर्यनगर कांगड़ी स्थित लाकुलिश योगाश्रम में शुरू हो गया। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठित, संकल्पित और प्रशिक्षित होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को देश और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया