हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जिले में बिजली- पानी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत मुफ्त पेयजल कनेक्शन देने का बड़ा प्रचार किया था।योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का वादा किया गया था। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जिला योजना की बैठक में लोगों को जल उपलब्ध कराने के लिए 85 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि एक हैंडपंप लगाने में लगभग 1. 60 लाख रुपये खर्च आता है। आरोप लगाया कि ठेकेदार सड़कें बनने के बाद मनमर्जी से सड़कें खोद रहे हैं।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया