राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से हरिद्वार नगर में हिन्दू साम्राज्य दिवस बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर के सभी पांच मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर वीर शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।मध्य हरिद्वार मंडल द्वारा दयानन्द शाखा स्थल सिंहद्वार स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने बताया कि हिन्दू साम्राज्य दिवस संघ के 6 प्रमुख वार्षिक उत्सवों में एक है। उन्होंने कहा कि 6 जून 1674 को हिंदू साम्राज्य की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। प्रत्येक वर्ष संघ इसे ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाता है। यह दिन पूरे हिंदुस्तान के लिए बड़ा गौरवमयी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि शिवाजी ने जो उस समय भूमिका निभाई थी, वही आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निभा रहा है। शिवाजी महाराज ने हिन्दूओं का जागरण संगठित किया था, उसी प्रकार आज जाति, वर्ग में बांटे हिंदुओं को संघ संगठित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुगलों को परास्त करके शिवाजी वापस लौटे थे और उनका सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। इसी दिन से प्रत्येक वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस (हिंदू साम्राज्य दिवस) मनाया जाता है। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष धूप-दीप और अगरबत्ती जलाई गई और अक्षत फूल चढ़ाया गया।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया