उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर बड़ा वार किया है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि नमाज की छुट्टी करने वालों को इगास की छुट्टी पर एतराज हो रहा है।
सीएम धामी इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर हैं, शनिवार को सीएम अपने पैतृक गांव पहुंचे थे यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इगास की छुट्टी दी तो लोग कहने लगे की इगास तो रविवार को है ,इसके बाद हमने सोमवार की छुट्टी दे दी। लेकिन हरीश रावत का नाम लिए बिना सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने तो शुक्रवार को छुट्टी की थी, ये सब जानते है क्यों? क्योंकि उस दिन नमाज पढ़नी थी।
हरीश रावत की टिप्पणी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा सीएम ने फिर कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेना चाहते हैं वे सबका सम्मान करते हैं. हम छुट्टी अपने त्योहारों पर दे रहे हैं और उनको नमाज पढ़ने के दिन छुट्टी देनी थी इसके बाद वे ही लोग उत्तराखंड की बात करते हैं उत्तराखंडियत को आगे करते हैं।जब-जब चुनाव होते हैं, वे ऐसी बातें करने लगते हैं।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया