देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर , प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, भाजपा ने भी हरक के खिलाफ एक्शन लेते हुए 6 साल तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बता दें कि चुनाव तारीख के ऐलान के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत उत्तराखंड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेताओं में रहे हैं। वह अपने साथ अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे हैं। भाजपा इस पर सहमत नहीं हैं और ऐसे में उनके दूसरे दलों से संपर्क होने की भी चर्चा है।
बता दें कि हरक सिंह बहू के लिए भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन मुराद पूरी न होती देख हरक सिंह के कॉंग्रेस में जाने की चर्चा है। खबर है कि यह भनक लगते ही भाजपा ने उन पर ये कार्रवाई की है।

More Stories
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों हंगामा किया
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया