पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को देहरादून स्थित अपने उपवास पर 01 घंटे का मौन उपवास रखेंगे। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साझा की है। दरअसल सोमवार को उनकी बेटी अनुपमा रावत के विधायकी क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण में जिला प्रशासन ने जिला पंचायत की जमीन से अतिक्रमण को हटवाया था। इस दौरान पुलिस की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। कांग्रेस ने सरकार और हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के इशारों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के शोषण का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में आज हरीश रावत 01 घंटे का मौन उपवास रख रहे हैं।

More Stories
नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों हंगामा किया
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया