प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एजेंसी की ओर से जिन लोगों पर छापेमारी की गई है, उनमें से एक राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भतीजा भूपिंदर सिंह हनी भी है। एजेंसी ने मंगलवार को सुबह ही भूपिंदर सिंह हनी और उसके 10 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीतिक संपर्क रखने वाले कुछ लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

More Stories
दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 छात्रों की मौत हुई
योगी सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा शुरू की
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हुई