कनखल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत 14 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जबकि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर दो लोगों के चालान किए। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि रवि शर्मा, अजय निवासी जगजीतपुर, संदीप निवासी जमालपुर कलां, श्याम तिवारी निवासी कानपुर देहात, सन्नी, सुशील, विनोद, विकास निवासी राजा गार्डन, निशू निवासी मोती बाजार, दिनेश निवासी पौड़ी गढ़वाल, मोनू शर्मा निवासी ललतारौ पुल, इजराइल निवासी तुगलकाबाद दिल्ली, मोनू निवासी भोगपुर, ओमपाल निवासी खड़खड़ी, कुलदीप, असलम निवासी लक्सर का चालान पुलिस अधिनियम धारा 81 में किया गया।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई