हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।समय रहते हुई इस कार्रवाई ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक की पहचान तौहीद पुत्र शमशाद के रूप में हुई है, जो गांव कुन्हाड़ी, थाना लक्सर का रहने वाला है।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया