मंगलोर क्षेत्र में डॉक्टर ने महिला के साथ शर्मनाक हरकत की

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा से भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के पेशे को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर लोकनायक नाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक हिन्दू महिला के गुप्तांग में उंगली डालने की शर्मनाक हरकत अस्पताल के डॉक्टर रिजवान के द्वारा की गई है।जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

हंगामा देख डॉक्टर रिजवान और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित डॉक्टर रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की रात आरोपित डॉक्टर रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बता दें लंढौरा क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके आई थी। 31 जनवरी को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद लंढोरा स्थित लोकनायक नाम के निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया। आरोप है की डॉक्टर रिजवान बार-बार युवती का चेकअप करने आ रहा था। इसी दौरान डॉ रिजवान ने हिन्दू महिला के पति को फल लेने के लिए बाजार भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान अकेला पाकर डॉ रिजवान ने महिला के कपड़े ऊपर कर उसके गुप्तांग में उंगली डालने की शर्मनाक हरकत की। पति के अस्पताल पहुंचने पर युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद आरोपित डॉक्टर और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

About Author