जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन प्रकरण में संलिप्तता के तथ्य सामने आने पर थाना सिड़कुल में तैनात एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एसएसपी भुल्लर ने अवैध खनन मामलों की प्रारंभिक जांच में आरक्षी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे तत्काल निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही उसे आगामी आदेशों तक पुलिस लाइन में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि प्रकरण की विस्तृत और तथ्यात्मक जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे