गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में छात्रों के गुटों में गोली चलने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान छात्र बाल-बाल बचे हैं। छात्रों के गुटों के बीच गोलीबारी से हडकंप मच गया।सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
सूत्रों के अनुसार छात्रों के दो गुटों में लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। मंगलवार की दोपहर को कथित तौर पर हुई फायरिंग के मामले में आकाश पाल ग्रुप व सूर्य और उदय के बीच मामला होने की बात सामने आयी है। फायरिंग की सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया