खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कनखल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान घी के दो सैंपल लिए गए, जबकि बिना लाइसेंस और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने पर कड़ी कार्रवाई की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने बताया कि कनखल स्थित श्री राधे मिनी स्टोर से वातुला ब्रांड के घी का नमूना लिया गया। नीलकंठ प्रोविजनल स्टोर और गर्ग आटा चक्की से हटसन ब्रांड घी का एक-एक नमूना लेकर लैब भेजा गया। जांच में पाया गया कि श्री राधे मिनी स्टोर राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल वैध खाद्य लाइसेंस के बिना चलाया जा रहा था।
साथ ही इस प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री भी बिक्री के लिए रखी गई थी। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के बाकी मामलों में दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया