ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक चालक फरार हो गया. गंभीर हालत में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस के अनुसार, घटना की देर रात की है. वीरेंद्र चड्ढा (45) पुत्र अमरदास निवासी जगजीतपुर कनखल मोटरसाइकिल से दुर्गा चौक की तरफ जा रहे थे. चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे नीचे गिरकर वे ट्रक के पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की