घर के ताले तोड़कर चोरों ने चांदी के जेवरात और नकदी उड़ा ली गई. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी कनखल पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है.
घटना क्षेत्र के राजागार्डन फेस दो की है.कालोनीवासी वीर सिंह छुट्टी पर अपने पैतृक निवास ऊधमसिंह नगर गए थे. शिकायत के अनुसार उनके घर के ताले चटकाकर अंदर घुसे चोरों ने अलमारियों के लॉक तोड़कर 20 हजार की नगदी और करीब 10 हजार की कीमत के चांदी के जेवर चोरी कर लिए. घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चल सका.
सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिसकर्मी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटे हैं. प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी.

More Stories
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया