ज्वालापुर पुलिस ने एक लोडर वाहन में तीन गायों को ठूंसकर ले जा रहे वाहन चालक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।मुक्त कराए गए पशुओं को गौशाला में भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान गंगनहर पटरी रानीपुर झाल पर जटवाड़ा पुल की तरफ से आ रहे एक लोडर वाहन को रोक लिया। पूछने पर चालक ने बताया कि वह किराना का सामान लेकर गांव बढ़ेड़ी राजपुतान जा रहा है। पुलिस टीम ने वाहन में बंधी तिरपाल को हटाकर देखा तो अंदर तीन गाय बंधी हुई मिली।

More Stories
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया