शराब पीकर चौपहिया-दोपहिया वाहन दौड़ा रहे पांच लोग गुरुवार देर रात रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने वाहन सीज कर सभी का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान कर दिया।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चला रहे आमजन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार देररात शिवालिक नगर में बसपा कार्यालय तिराहे पर चेकिंग के दौरान कई वाहन चेक किए। इस दौरान अलग-अलग चार चौपहिया वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए, इसके अलावा एक दोपहिया वाहन चालक पकड़ा गया।

More Stories
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा