कनखल पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक आरोपी को दबोच कर 122 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया । कनखल एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने किशनपुर चौराहे से जमालपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 122 ग्राम चरस बरामद हुई।
बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शिव कुमार उर्फ मोनित निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी बताया। चरस तस्करी के संबंध में आरोपी ने कई जानकारी दी है, जिस संबंध में जांच आगे बढ़ा दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया ।

More Stories
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया