एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की तलाश के सम्बन्ध में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बीती रात लाल बत्ती व सायरन लगी स्वीफ्ट कार को चेक किया तो वाहन चालक नशे में धुत मिला। पूछताछ करने पर वाहन चालक सायरन और लाल बत्ती लगाने के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।शांति कुंज हरिद्वार निवासी जय प्रकाश पुत्र चरणजीत मल्होत्रा के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वीआईपी बनने के शौक में उसने अपनी गाड़ी में लाल बत्ती एवं हूटर लगाया हुआ था।
अभियुक्त अक्सर अपने मौहल्ले में दबंगई दिखाते हुए पैसों का रसूख दिखाता था। मौके पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज़ कर फर्जी वी.आई.पी. को हिरासत में लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है l

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की