नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने गए नाबालिग लड़के का मर्डर कर दिया। उसके सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कनखल पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बैरागी कैंप में गंगा के किनारे एक शव पड़ा है।
आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान यश(17) पुत्र जितेंद्र निवासी रविदास बस्ती के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर के सिर पर घाव हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि यश रविवार को नववर्ष को लेकर हुई दावत में शरीक होने की बात कहकर गया था। उसके बाद वो घर लौटा नहीं। वे भी उसे तलाश रहे थे। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया
हरिद्वार में लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया
कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की