हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है।
यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मौलवी ने कमरे में कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि 13 वर्षीय पुत्र को मुकर्रम पुत्र लतीफ निवासी खड़ंजा कुतुबपुर हाल रामपुर के पास तालीम के लिए भेजा था। वहां मुकर्रम ने पुत्र को डरा धमकाकर कुकर्म किया। घर आकर पुत्र ने आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मौलाना मुकर्रम पुत्र लतीफ रामपुर निवासी को 13 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए