हरिद्वार:ज्वालापुर पुलिस ने पांच हजार के ईनामी फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपित 27 वर्षीय शाहनवाज ऊर्फ बिल्ला निवासी जमालपुर कलां, थाना कनखल, हरिद्वार पर ज्वालापुर में कई संगीन धाराओं में मुकदूे दर्ज थे।आरोपित पुलिस की आखों में धूल झोककर बचता चला आ रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज आरोपित को सीतापुर ज्वालापुर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया