हरिद्वार: शहर के कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक होटल कारोबारी को कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम से धमकी भरा फोन कॉल आया है. फोन पर धमकी देने वाले आरोपी ने होटल कारोबारी को पुराना हिसाब किताब करने की धमकी दी है. जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार होटल कारोबारी सनी कपूर निवासी विष्णु गार्डन ने शिकायत दी और बताया कि 6 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद का नाम सुनील राठी बताया और हत्या करने की धमकी दी. उसके बाद उसने पुराने लेनदेन के मामले का जिक्र किया और हिसाब किताब करने की धमकी दी. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत प्रारंभिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.आपको बता दें कि इससे पहले जब कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी हरिद्वार की जिला कारागार में बंद था तो उस वक्त भी कई बार फोन पर रंगदारी और धमकी देने के मामले धर्मनगरी हरिद्वार में आए थे.

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की