सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने की चाहत में लोग अब सभी सीमाएं लांघने लगे हैं. हरिद्वार पुलिस ने ऐसे ही कुछ लोगों पर शिकंजा कसते हुए एक सटीक उदाहरण पेश किया है.पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने और जानलेवा स्टंट करने वाले एक कपल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट करवा दिए हैं.
आपको बता दें कि हरिद्वार के गंगा और रुड़की गंगनहर के किनारे अश्लील कंटेंट शूट करने वाले 3 युवक और 2 युवतियों को पुलिस ने धर दबोचा. ये लोग अर्धनग्न होकर अश्लील हरकतें करते हुए रील्स बनाते थे, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश की जाती थी. साथ ही, गंगा नदी में खतरनाक स्टंट कर वीडियो शूट करना भी इनकी आदत बन चुका था.
इसके अलावा आपको बता दें कि हरिद्वार पुलिस ने इस कार्रवाई का वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया, जिसमें आरोपी वीडियो में अश्लीलता और स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी गिरफ्तारी के बाद माफी मांगते हुए भी दिखाया गया है. पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील और खतरनाक कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की