हरिद्वार-नई दिल्ली राजमार्ग पर कोर कॉलेज के पास बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। सूचना पर एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन कारोबारी गुलाम साबिर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपित की रुड़की व बहादराबाद की संयुक्त पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।बदमाश नितेश निवासी लक्सर का बताया जा रहा है। हरिद्वार दिल्ली राजमार्ग पर कोर कॉलेज के पास बदमाश ओर पुलिस के बीच जंगल में हुई मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद डोबाल समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की