नशे की हालत में हरिद्वार घाट पर हुड़दंग मचा रहे छह हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया गया।सर्वानंद घाट पर कुछ युवकों के हुड़दंग करने की सूचना पर खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई संजीत कंडारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।हुड़दंग कर रहे सुमित, कृष्ण, मनोज कुमार, अमरजीत, बलराज व परविंदर निवासी बैसवाल गोहाना सोनीपत हरियाणा को हिरासत में ले लिया। सभी को चौकी लाकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।

More Stories
पुलिस ने गोकशी मामले में आरोपी गैंगलीडर और उसके साथियों को पकड़ा
एसएसपी ने सीतापुर निवासी रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा किया
जमालपुर क्षेत्र में अनाधिकृत प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला