थाना बहादराबाद क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।इसमें एक एसओजी टीम के जवान नितिन को गोली लग गई। जवाब में पुलिस की ओर से किए गए फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया है।
रविवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में गौकशी की सूचना पर पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए निकली थी। जैसे ही पुलिस आरोपितों के नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस के एक जवान नितिन को गोली लग गई। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया। जबकि एक बदमाश को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश में एक फतेहपुर, (यूपी) जबकि दूसरा सहारनपुर का रहने वाला है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की