बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे पर साेमवार सुबह एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइकसवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस में जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।पुलिस में मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर यूपी निवासी दीपक (45) अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक से किसी काम से ज्वालापुर से रुड़की जा रहे थे। जैसे ही वह बहादराबाद के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक काे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक टक्कर से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
कनखल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैली
मंगलोर क्षेत्र में डॉक्टर ने महिला के साथ शर्मनाक हरकत की