हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर उनकी परेड कराई। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कहा कि अब हर हिस्ट्रीशीटर को अपनी गतिविधियों की जानकारी प्रतिवर्ष नहीं बल्कि हर हफ्ते बीट अधिकारी को देनी होगी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया