प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली के नेत्तृव में चण्डीचौक , ब्रह्मपुरी तिराहा तथा रोडवेज बस अड्डा पर देर रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (ड्रंक एंड ड्राइव) में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 11 वाहन सीज किये गये।कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि उक्त चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 45 चालान किए गए जिनसे मौके पर ही 24 हजार 5 सौ रुपये वसूल किए गए। यह अभियान जारी रहेगा ।

More Stories
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया